Tuesday 6 January 2015

Tu nahi to zindagi mein aur kya reh jaayega/ तू नहीं तो ज़िन्दगी मैं और क्या रह जायेगा

तू नहीं तो ज़िन्दगी मैं और क्या रह जायेगा
दूर तक तन्हाइयों का सिलसिला रह जायेगा

कीजिए क्या गुफ़्तुगू क्या उन से मिल कर सोचिए
दिल-शिकस्ता ख़्वाहिशों का ज़ाइक़ा रह जाएगा

दर्द की सरी तहें और सारे गुज़रे हादसे
सब धुआँ हो जायेंगे एक वाक़िया रह जायेगा

यूँ भी होगा वो मुझे दिल से भुला देगा मगर
ये भी होगा खुद उसी में इक ख़ला रह जायेगा

(ख़ला = अकेलापन)

दायरे इन्कार के इक़रार की सरगोशियाँ
ये अगर टूटे कभी तो फ़ासला रह जायेगा

(सरगोशी = कानाफूसी)

आँखें ताज़ा मंज़रों में खो तो जाएंगी मगर
दिल पुराने मौसमों को ढूंढ़ता रह जायेगा

-इफ्तख़ार इमाम सिद्दीक़ी




Movie: Arth

Tu nahi to zindagi mein aur kya reh jaayega
Door tak tanhaaiyon ka silsila reh jaayega

Dard ki saari tahen aur saare guzre haadse
Sab dhooan ho jaayenge ik waakiya reh jaayega

Yun bhee hoga wo mujhe dil se bhula dega magar
Ye bhee hoga khud usi mein ik khala reh jaayega
 
Daayre inkaar ke iqraar ki sargoshiyaan
Ye agar toote kabhi to faaslaa reh jaayega

-Iftikhar Imam Siddiqi

No comments:

Post a Comment