Saturday 24 January 2015

Agar na zohrazabeeno ke darmiyaan guzre/ अगर ना ज़ोहराजबीनों के दर्मियाँ गुज़रे

अगर ना ज़ोहराजबीनों के दर्मियाँ गुज़रे
तो फिर ये कैसे कटे ज़िन्दगी कहाँ गुज़रे

मुझे ये वहम रहा मुद्दतों के जुर्रत-ए-शौक़
कहीं ना ख़ातिर-ए-मासूम पर गराँ गुज़रे

(गराँ = भारी)

ख़ता मुआफ़ ज़माने से बदगुमाँ होकर
तेरी वफ़ा पे भी क्या क्या हमें गुमाँ गुज़रे

मुझे था शिकवा-ए-हिज्राँ के ये हुआ महसूस
मेरे क़रीब से होकर वो नागहाँ गुज़रे

(शिकवा-ए-हिज्राँ = जुदाई की शिकायत), (नागहाँ = अचानक)

-जिगर मुरादाबादी

                                                               Singer: Vinod Sehgal



No comments:

Post a Comment