Friday 14 November 2014

Wo kaun hai duniya mein jise gham nahin hota/ वो कौन हैं दुनिया में जिसे ग़म नहीं होता

वो कौन हैं दुनिया में जिसे ग़म नहीं होता
किस घर में ख़ुशी होती हैं मातम नहीं होता

ऐसे भी हैं दुनिया में जिन्हें ग़म नहीं होता
इक ग़म हैं हमारा जो कभी कम नहीं होता

क्या सुरमा भरी आँखों से आँसू नहीं गिरते
क्या मेहंदी लगे हाथों से मातम नहीं होता

कुछ और ही होतीं हैं बिगड़ने की अदायें
बनने में सँवरने में ये आलम नहीं होता

(आलम = दशा, हालत)

-रियाज़ खैराबादी



इसी ग़ज़ल के कुछ और अश'आर:

तुम जा के चमन में गुल-ओ-बुलबुल को तो देखो
क्या लुत्फ़ तह-ए-चादर-ए-शबनम नहीं होता

(तह-ए-चादर-ए-शबनम = ओस की चादर की परत)

मिटते हुए देखी है अजब हुस्न की तस्वीर
अब कोई मरे मुझ को ज़रा ग़म नहीं होता

कुछ भी हो 'रियाज़' आँख में आँसू नहीं आते
मुझ को तो किसी बात का अब ग़म नहीं होता


Wo kaun hai duniya mein jise gham nahin hota
Kis ghar mein khushi hoti hai maatam nahin hota

Aise bhi hain duniya mein jinhein gham nahin hota
ik gham hai hamaara jo kabhi kam nahin hota

Kya surmaa bhari aankhon se aansoo nahin girte
Kya mehandi lage hathon se maatam nahin hota

Kuch aur hi hotin hain bigadane ki adaayen
Ban'ne mein sanwarne mein ye aalam nahin hota

-Riaz Khairabadi

No comments:

Post a Comment