Monday 24 November 2014

Tera chehra kitna suhaana lagta hai/ तेरा चेहरा कितना सुहाना लगता है

तेरा चेहरा कितना सुहाना लगता है
तेरे आगे चाँद पुराना लगता है

तिरछे तिरछे तीर नज़र के लगते हैं
सीधा सीधा दिल पे निशाना लगता है

आग का क्या है पल दो पल में लगती है
बुझते बुझते एक ज़माना लगता है

सच तो ये है फूल का दिल भी छलनी है
हँसता चेहरा एक बहाना लगता है

-कैफ़ भोपाली


इसी ग़ज़ल के कुछ और अश'आर:

पाँव ना बाँधा पंछी का पर बाँधा
आज का बच्चा कितना सयाना लगता है

सुनने वाले घंटों सुनते रहते हैं
मेरा फ़साना सब का फ़साना लगता है

'कैफ' बता क्या तेरी ग़ज़ल में जादू है
बच्चा बच्चा तेरा दीवाना लगता है


Parwaaz - Live concert in Singapore


Tera chehra kitna suhaana lagta hai
Tere aage chaand puraana lagta hai

Tirche-tirche teer nazar ke lagte hain
Seedha-seedha dil pe nishaana lagta hai
 
Aag ka kya hai pal-do-pal mein lagti hai
Bujhte bujhte ek zamaana lagta hai

Sach to ye hai phool ka dil bhee chalni hai
Hansta chehra ek bahaana lagta hai

-Kaif Bhopali

No comments:

Post a Comment