Sunday 30 November 2014

Parakhna mat parakhne mein koi apna nahin rahta/ परखना मत परखने में कोई अपना नहीं रहता

परखना मत, परखने में कोई अपना नहीं रहता
किसी भी आईने में देर तक चेहरा नहीं रहता

बडे लोगों से मिलने में हमेशा फ़ासला रखना
जहां दरिया समन्दर से मिला, दरिया नहीं रहता

तुम्हारा शहर तो बिल्कुल नये अंदाज़ वाला है
हमारे शहर में भी अब कोई हमसा नहीं रहता

मोहब्बत एक ख़ुशबू है, हमेशा साथ चलती है
कोई इन्सान तन्हाई में भी तन्हा नहीं रहता

-बशीर बद्र



इसी ग़ज़ल के कुछ और अश'आर:

हजारों शेर मेरे सो गये कागज की कब्रों में
अजब माँ हूँ कोई बच्चा मेरा ज़िन्दा नहीं रहता

कोई बादल हरे मौसम का फिर ऐलान करता है
ख़िज़ा के बाग में जब एक भी पत्ता नहीं रहता





Parakhna mat parakhne mein koi apna nahin rahta
Kisi bhi aaine mein der tak chehra nahin rahta

Bade logon se milne mein hamesha faasla rakhna
Jahan dariya samandar se mila dariya nahin rahta

Tumhara shehar to bilkul naye andaz wala hai
Hamare shehar mein bhi koi hamsa nahin rahta

Mohabbat ek khushboo hai hamesha saath chalti hai
Koi insaan tanhai mein bhi tanha nahin rahta

-Bashir Badr

1 comment: