Wednesday 22 October 2014

Yaa to mit jaaiye ya mita deejiye/ या तो मिट जाइये या मिटा दीजिये

या तो मिट जाइये या मिटा दीजिये
कीजिये जब भी सौदा खरा कीजिये

अब जफ़ा कीजिये या वफ़ा कीजिये
आख़री वक़्त है बस दुआ कीजिये

(जफ़ा = सख्ती, जुल्म, अत्याचार)

अपने चेहरे से ज़ुल्फ़ें हटा दीजिये
और फिर चाँद का सामना कीजिये

हर तरफ़ फूल ही फूल खिल जायेंगे
आप ऐसे ही हँसते रहा कीजिये

आप की ये हँसी जैसे घुँघरू बजे
और क़यामत है क्या ये बता दीजिये

हो सके तो ये हमको सज़ा दीजिये,
अपनी ज़ुल्फों का क़ैदी बना लीजिये

-वाजिदा तबस्सुम




Yaa to mit jaaiye ya mita deejiye
keejiye jo bhi sauda khara keejiye

ab jafa kijiye ya wafa keejiye
aakhri waqt hai bas dua keejiye

apne chehre se zulfen hata deejiye
aur phir chaand ka saamna keejiye

har taraf phool hi phool khil jaayenge
aap aise hi hanste raha keejiye

aap kee ye hansi jaise ghoongru baje
aur qayamat hai kya ye bata deejiye

-Wajida Tabassum

2 comments:

  1. इस ग़ज़ल में चार मतले है,आपके लिखे पहले ३ शेर ३ मतले है और चौथा मतला है..

    हो सके तो ये हमको सज़ा दीजिये,
    अपनी ज़ुल्फों का क़ैदी बना लीजिये...

    ~~ Manoj Kashyap

    ReplyDelete
    Replies
    1. शुक्रिया मनोज जी

      Delete